मोंटेनेग्रो में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी बॉक्सिंग कोच नेहा कश्यप

0
  • विश्व मुक्केबाजी चैंपियन शिप 2026

भोपाल: 14 अक्टूबर,26 पॉडगोर्शिया मोंटेनेग्रो के बुढवा में 14 से 28 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित अंडर–19 यूथ मेन एंड वूमेन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश बॉक्सिंग अकादमी की कोच नेहा कश्यप भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह दूसरा अवसर है जब बॉक्सिंग कोच नेहा कश्यप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। इससे पहले वर्ष 2024 में भी नेहा कश्यप अंडर–22 एशियन चैंपियनशिप में बतौर कोच भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए नेहा कश्यप आज दिल्ली से मोंटेनेग्रो के लिए रवाना हुई। वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप की भारतीय टीम में नेहा कश्यप का चयन मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here