31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Boxing: निकहत जरीन-अंकुशिता बोरो ने एलीट महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट में दर्ज की शानदार जीत

हैदराबाद: दो दफा की विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने रविवार को यहां एलीट महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट के दूसरे दिन शानदार जीत से 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। निकहत ने कल्पना पर 5-0 से शानदार जीत के साथ घरेलू दर्शकों को खुश कर दिया। पूर्व युवा विश्व चैंपियन अंकुशिता बोरो ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और राजस्थान की मुक्केबाज पार्थवी पर 5-0 की शानदार जीत के साथ 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टरफाइनल के अन्य नतीजों में प्रीति (54 किग्रा), ज्योति (51 किग्रा) और देविका घोरपड़े (51 किग्रा) ने सर्वसम्मत फैसलों से सेमीफाइनल में जगह बनाई।

तमिलनाडु की वी लक्ष्या (51 किग्रा) ने लक्ष्मी देवी पर 5-0 की जीत से प्रभावित किया जबकि तनु (54 किग्रा), शशि (65 किग्रा) और यशी शर्मा (65 किग्रा) भी मजबूत प्रदर्शन की बदौलत अगले दौर में पहुंची। अंकुशिता की ‘टॉप्स’ साथी गीतिमोनी गोगोई 70 किग्रा में आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) के जरिए आगे बढ़ीं और बेबीरोजसाना चानू (57 किग्रा) ने भी जीत दर्ज की। सेमीफाइनल सोमवार को होंगे। यह टूर्नामेंट पटियाला में होने वाले एलीट राष्ट्रीय शिविर में जगह बनाने के लिए आयोजित कराया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles