एशियन गेम्स में बॉक्सिंग का दम, लवलीना बोरगोहेन ने पक्का किया पदक; प्रिया-कपिल भी बढ़े आगे

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का पदक पक्का करने का सिलसिला जारी है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने सोमवार को दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को क्वार्टर फाइनल में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ लवलीना ने एशियन गेम्स की मुक्केबाजी स्पर्धा में लगातार दूसरा पदक पक्का कर लिया है। टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रहीं लवलीना ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित किया।

मुक्केबाजी में अब तक कितने पदक हुए पक्के?

असम की इस मुक्केबाज ने पिछले एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। लवलीना के अलावा परवीन हुड्डा (65 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90 किग्रा से अधिक) भी भारत के लिए पदक पक्का कर चुके हैं। इन तीनों ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। आज दो मुक्केबाजों से पदक पक्का करने की उम्मीद है। प्रिया महिला 60 किग्रा में और कपिल पोखारिया पुरुष 90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेंगे। अगर ये दोनों मुक्केबाज भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे तो मुक्केबाजी में दो और पदक पक्के हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here