19.6 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

Buchi Babu Tournament: मुशीर खान की पारी अधूरी, कप्तान आयुष म्हात्रे नाकाम, मुंबई ने गंवाए 3 विकेट

नई दिल्ली: बुची बाबू टूर्नामेंट में सोमवार (18 अगस्त) को भारत की दिग्गज घरेलू टीम मुंबई ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन XI के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम ने 98 रन तक पहुंचते-पहुंचते 3 विकेट खो दिए। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने अच्छी लय में बल्लेबाजी की, मगर अपनी पारी को बड़ी नहीं बना सके। वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे और हर्ष अघव क्रीज पर टिक नहीं पाए और सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए।

मुंबई को झटके, आयुष म्हात्रे और मुशीर खान पवेलियन लौटे

मुंबई को पहला झटका 9वें ओवर में लगा। आयुष म्हात्रे को प्रेम कुमार ने सोनू यादव के हाथों कैच कराया। म्हात्रे ने 25 गेंद पर 2 चौके की मदद से 13 रन बनाए। इसके बाद मुशीर खान और सुवेद पारकर के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हुई। मुशीर 30वें ओवर में आउट हुए। लोकेश राज ने ऋतिक ईश्वरन के हाथों कैच करा उन्होंने 75 गेंद पर 1 चौके की मदद से 30 रन बनाए।

हर्ष अघव का बल्ला भी नहीं चला

मुशीर खान के पवेलियन लौटने के बाद हर्ष अघव बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर सिद्धार्थ एम की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इस तरह मुंबई का स्कोर 32.1 ओवर में 3 विकेट पर 98 रन हो गया। इसके बाद सरफराज खान क्रीज पर उतरे और सुवेद पारकर के साथ पारी को संभाला। लंच तक मुंबई ने 39 ओवर में 3 विकेट पर 123 रन बना लिए थे। सुवेद पारकर 63 रन पर नाबाद हैं, जबकि सरफराज खान 13 रन बनाकर डटे हुए हैं।

मुंबई की प्लेइंग 11

आयुष म्हात्रे (कप्तान), मुशीर खान, सुवेद पारकर,हर्ष अघव, सरफराज खान, हिमांशु सिंह, सिल्वेस्टर डिसूजा,आकाश आनंद,आकाश पारकर,श्रेयस गुरव, इरफान उमैर।

टीएनसीए XI

एम. शाहरुख खान (कप्तान), बूपति वैष्ण कुमार (उप-कप्तान), बी. सचिन, तुषार रहेजा, एस. मोहम्मद अली, एस. रितिक ईश्वरन, एसआर आतिश, एम. सिद्धार्थ,आर.सोनू यादव, जे.प्रेम कुमार, टीडी लोकेश राज।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles