23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

बुमराह का ऐतिहासिक कारनामा: ‘शतक’ से रचा नया रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की खास लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कटक में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 101 रनों से जबरदस्त जीत दर्ज की। इस ज़ोरदार जीत में जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी धारदार गेंदबाज़ी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने 3 ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च करते हुए 2 अहम विकेट झटके। इस बोलना के साथ बुमराह ने न सिर्फ टीम को मजबूत पकड़ दिलाई, बल्कि एक यादगार व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की। बुमराह ने अपने 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे किए और इसके साथ ही वे क्रिकेट इतिहास में तीनों फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए। यह उपलब्धि उनके लगातार उच्च स्तर के प्रदर्शन और विश्व स्तरीय कौशल का प्रमाण है।

जसप्रीत बुमराह ने वो कारनामा किया है जो इससे पहले कोई भी भारतीय गेंदबाज अपने करियर में नहीं कर पाए। टी20 इंटरनेशनल में वह अर्शदीप सिंह (107) के बाद अब 100 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं। जस्सी के नाम अभी तक टेस्ट में भी 234 और वनडे क्रिकेट में 149 विकेट दर्ज हैं। यानी तीनों फॉर्मेट में वह 100 विकेटों का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

दुनिया के सिर्फ 5 खिलाड़ियों का कमाल: रिकॉर्ड बुक में जुड़ा नया सुनहरा अध्याय

जसप्रीत बुमराह भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं दुनियाभर की बात करें तो वह ऐसा करने वाले सिर्फ पांचवें गेंदबाज ही हैं। यानी उन्होंने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की लिस्ट में एंट्री कर ली है। उनसे पहले चार गेंदबाजों ने तीनों फॉर्मेट में 100 विकेटों का आंकड़ा पार किया था।

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100+ विकेट लेने वाले खिलाड़ी
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड): टेस्ट- 391, वनडे- 221, T20I- 164
  • लसिथ मलिंगा (श्रीलंका): टेस्ट- 101, वनडे- 338, T20I- 107
  • शाकिब अल हसन (बांग्लादेश): टेस्ट- 246, वनडे- 317, T20I- 149
  • शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान): टेस्ट- 121, वनडे- 135, T20I- 126
  • जसप्रीत बुमराह (भारत): टेस्ट- 234, वनडे- 149, T20I- 100*
भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट
  • अर्शदीप सिंह- 107 विकेट (69 मैच)
  • जसप्रीत बुमराह- 100 विकेट (81 मैच)
  • हार्दिक पंड्या- 99 विकेट (121 मैच)
  • युजवेंद्र चहल- 96 विकेट (80 मैच)
  • भुवनेश्वर कुमार- 90 विकेट (87 मैच)
  • कुलदीप यादव- 88 विकेट (49 मैच)
  • अक्षर पटेल- 81 विकेट (84 मैच)
  • रविचंद्रन अश्विन- 72 विकेट (65 मैच)
  • रवि बिश्नोई- 61 विकेट (42 मैच)
  • रविंद्र जडेजा- 54 विकेट (74 मैच)
  • वाशिंगटन सुंदर- 51 विकेट (57 मैच)
  • वरुण चक्रवर्ती- 47 विकेट (30 मैच)
भारत ने बढ़त बनाई: सीरीज़ में 1-0 से आगे

इस मैच का संक्षिप्त सार देखें तो भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरा और शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 11.4 ओवर में ही भारतीय टीम ने 78 रन पर चार विकेट खो दिए थे। कठिन परिस्थिति में हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभाला और 28 गेंदों में 59 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी के दम पर भारत ने निर्धारित ओवरों में 175 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम कभी भी मुकाबले में टिक नहीं पाई और भारतीय गेंदबाज़ों ने पूरी तरह हावी रहते हुए मेहमान टीम को सिर्फ 74 रन पर ढेर कर दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, वरुण, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली। इस शानदार जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दोनों टीमें अगला मुकाबला 11 दिसंबर, गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ में खेलेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles