CAFA Nations Cup: भारत को झटका, डिफेंडर झिंगन चोट के चलते काफा नेशंस कप से बाहर

0

नई दिल्ली: भारत के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन को ईरान से 0-3 की हार के दौरान चोट लग गई, जिसके कारण वह काफा नेशंस कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। 32 वर्षीय झिंगन की अनुपस्थिति भारत के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि गुरुवार को ग्रुप बी के तीसरे और आखिरी मैच में भारत को अफगानिस्तान से भिड़ना है।

वर्तमान में भारत चार टीमों के ग्रुप में दूसरे स्थान पर है और उसने पहले मेजबान ताजिकिस्तान को हराया था। इसके बाद एशियाई दिग्गज और दुनिया की 20वीं रैंक वाली टीम ईरान से हार का सामना करना पड़ा।

ईरान छह अंक लेकर शीर्ष पर है। भारत की आगे बढ़ने की उम्मीदें अब अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर टिकी हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने सोशल मीडिया पर बताया कि डिफेंडर संदेश झिंगन को ईरान के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी और वह अब भारत लौट जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here