Cap Cup: पीयूष तोमर के शानदार शतक से अकीरा क्लब जीता

0

भोपाल: कैप कप टूर्नामेंट में अकीरा क्लब ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को 70 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।अकीरा की तरफ से पीयूष सिंह तोमर ने शानदार शतक जमाया और मैन ऑफ द मैच बने।

पठान क्रिकेट अकादमी में खेले जा रहे मुकाबले में आज अंकुर अकैडमी ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया।अकीरा क्लब ने पीयूष तोमर के शानदार शतक (102) के बदौलत 50 ओवर में 218 रन बनाए। इशंक शर्मा ने भी 29 रनों का योगदान दिया। अंकुर क्लब की और से गेंदबाज़ी करते हुए कुशंक शर्मा ने 48 रन देकर 5 विकेट लिये,अमित शुक्ला ने 26 रन देकर 4 विकेट लिये।

219 रन का पीछा करने उतरी अंकुर की टीम 35 ओवरों में 149 रन बना कर आउट हो गई।उसकी और से इशंक शर्मा ने 27 रन और प्रियंक सिंह ने 28 रनों का योगदान दिया।अकीरा की और से गेंदबाज़ी करते हुए मनीष ने 3 और गौरव , मानस और हर्षित ने 2-2 विकेट लिये।इस तरह अकीरा क्लब ने येह मैच 69 रनों से जीता। पीयूष सिंह तोमर को उनके शानदार शतक (102) के लिए मेन ऑफ़ दा मैच मध्य प्रदेश की सीनियर टीम की कप्तान और सेंट्रल जोन प्लेयर निकिता सिंह ने प्रदान किया।

कल का मैच: मयंक क्रिकेट अकैडमी और अरेरा क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here