Cap Cup: अरेरा ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया

0

भोपाल: कोलार डीमार्ट स्थित कैप क्रिकेट मैदान पर आयोजित कैप कप प्रतियोगिता में आज अरेरा क्रिकेट अकादमी ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को 6 क्रिकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

दोनों टीमों के बीच 50- 50 ओवर्स का मुकाबला खेला गया जिसमे टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकुर क्रिकेट अकादमी की टीम ने युवराज राजपूत के 50 और यशराज के 30 रनों के बावजूद 45 ओवरों में 180 रनो पर ऑल आउट हो गई। अरेरा क्रिकेट अकादमी की ओर से वेदांत ने 3,अमित सिंह, नीरज और प्रथु चतुर्वेदी ने 2-2 विकेट लिए।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरेरा क्रिकेट अकादमी की टीम ने प्रतिक शुक्ला के 60 और शिखर देशमुख के 33 रनो के सहारे 41.2 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस प्रकार यह मैच अरेरा क्रिकेट अकादमी ने 6 विकेटों से जीता। मैन ऑफ द मैच अरेरा क्रिकेट अकादमी के प्रतीक शुक्ला को दिया गया।इस अवसर पर विजय शुक्ला और अंकित उपस्थित थे, जिन्होंने मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कृत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here