22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

कप्तान रोहित शर्मा ने किया एक्सप्लेन, दो मैच जीत आगे क्या होगी टीम इंडिया की रणनीति

नई दिल्ली
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें इस सफर में खुद 'यूनिवर्सल बॉस' से प्रेरणा ली है। अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर वर्ल्ड कप के मैच में रोहित ने 81 गेंद में 131 रन बनाए। उन्होंने पांच छक्के लगाकर तीनों फॉर्मेट में 556 छक्के पूरे किए जो गेल से तीन ज्यादा हैं। रोहित ने 453 मैचों में यह आंकड़ा छुआ जो गेल से 30 मैच कम है।
 
रोहित ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, 'यूनिवर्सल बॉस तो यूनिवर्सल बॉस है। मैंने उनसे ही प्रेरणा ली है। इतने साल में हमने देखा है कि वह छक्के लगाने की मशीन है।' उन्होंने कहा, 'वह भी यही जर्सी (नंबर 45) पहनता है । मुझे यकीन है कि वह खुश होगा क्योंकि 45 नंबर की जर्सी के नाम ही वर्ल्ड रिकॉर्ड है।'

रोहित ने कहा कि छक्के लगाने की काबिलियत हासिल करने में काफी मेहनत लगी है। उन्होंने कहा, 'जब मैंने खेलना शुरू किया तो कभी सोचा नहीं था कि छक्के लगा सकूंगा। इसके लिए काफी मेहनत की है और मुझे खुशी है कि वह रंग लाई।' उन्होंने कहा, 'मैं कभी संतुष्ट नहीं होता और मैं इस लय को कायम रखना चाहता हूं। मेरा फोकस उसी पर है। मेरे लिये यह खुशी का छोटा सा पल है।' उन्होंने कहा, 'यह वर्ल्ड कप है जिसका फॉर्मेट अलग है। नौ लीग मैच , सेमीफाइनल और फिर फाइनल। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैच दर मैच रणनीति बनाएं।'
 
टीम इंडिया को अब अपना अगला मुकाबला 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान ने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को हराया है, वहीं भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करके इस मैच में उतरेगी। भारत और पाकिस्तान के खाते में चार-चार प्वॉइंट्स हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक भारत कभी पाकिस्तान से हारा नहीं है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles