कार्लोस अल्कारेज इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में बनाई जगह

0

रोम: कार्लोस अल्कारेज ने जैक ड्रैपर की कड़ी चुनौती के बावजूद सीधे सेट में जीत के साथ बुधवार को यहां इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को सीधे सेट में हराकर महिला एकल के अंतिम चार में प्रवेश किया। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अल्कारेज ने अपनी सर्विस पर आठ में से छह ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए ड्रैपर के खिलाफ 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की। अल्कारेज अगले दौर में गत चैंपियन एलेक्जेंडर ज्वेरेव और लोरेंजो मुसेटी के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

गॉफ ने एंड्रीवा को 6-4, 7-6 से हराकर तीसरी बार इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया। गॉफ की 18 साल की ऍड्रीवा के खिलाफ यह चार मैच में चौथी जीत है। उन्होंने इससे पहले 2023 में फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन तथा दो हफ्ते पहले मैड्रिड में भी एंड्रीवा को हराया था। गॉफ अगले दौर में नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका और झेंग किनवेन के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here