CBSE राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप: मध्यप्रदेश के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जीते चार पदक

0

भोपाल: महेंद्रगढ़ हरियाणा में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित CBSE राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश एकेडमी के मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 पदक जीते।

पदक विजेता:1.भव्य प्रताप (75 किग्रा) – स्वर्ण पदक, एंजेल कोठारी (70 किग्रा) – कांस्य पदक, वरिधि दुबे (57 किग्रा) – रजत पदक, नव्य थापा (75 किग्रा) – रजत पदक.एंजेल कोठारी ने क्वार्टर फाइनल में सेंट्रल जोन की कीर्ति को और ईस्ट जोन की स्मृति को 1st राउंड RSC से हराकर कांस्य पदक जीता।

नव्य थापा ने क्वार्टर फाइनल में साउथ जोन की एंजेल दत्ता को 3-2 से और सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की गरिमा यादव को 2nd राउंड RSC से हराया। वरिधि दुबे ने प्री-क्वार्टर फाइनल में साउथ जोन की शिखा को 1st राउंड RSC से, क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन की तनिशा जांगड़ा को 1st राउंड RSC से और सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की कृति को 5-0 से हराया।

भव्य प्रताप चौधरी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में साउथ जोन-B के जेमीजय मुकुंद जयटप को RSC राउंड-1 से, क्वार्टर फाइनल में सेंट्रल जोन-A के रोनित यादव को KO राउंड-2 में हराया। सेमीफाइनल में साउथ जोन-A के युगेश को 4-1 और फाइनल में वेस्ट जोन-B के आर्यन को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इन खिलाड़ियों को इस शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here