सीबीएसई वेस्ट जोन अंडर 14, 17 और 19 क्रिकेट टीम नोएडा के लिए रवाना

0

(NST News) भोपाल. सीबीएसई नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सीबीएसई वेस्ट जोन की अंडर 14, 17 और 19 टीम कल नोएडा के लिए रवाना होगी। यह टीम श्री भवन भारती स्कूल द्वारा तैयार की गई है और खिलाड़ियों ने महीनों की कड़ी मेहनत के बाद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। टीम भोपाल एक्सप्रेस से रात 10:30 बजे नोएडा के लिए रवाना होगी। टीम में तीनों ऐज ग्रुप के खिलाड़ी शामिल हैं। यात्रा के दौरान खिलाड़ियों को आराम और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रतियोगिता 15 सितंबर से 20 सितंबर तक नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी।सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत के आठ जोन की टीमें भाग लेंगी। इसके अलावा दो गल्फ कंट्री की टीमें भी मुकाबले में हिस्सा लेंगी। यह मुकाबला युवा खिलाड़ियों के लिए अनुभव बढ़ाने और अपने कौशल को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है। सभी टीमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है।नोएडा रवाना होने से पहले भोजपुर क्लब में खिलाड़ियों को नई किट वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के चेयरमैन अरुणेश्वर शरण सिंह देव , भावना भारती स्कूल की डायरेक्टर हिना राउत, प्रिंसिपल चारु अरोरा और सागर रायकवार उपस्थित थे। टीम के कोच ओजस अग्रवाल, डॉ. अली खान और अमृतांशु राय हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here