रायपुर: छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग जो की 7 जून से रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय मैदान में खेला जा रहा है। 15 जून को सेमीफइनल मुकाबले संपन्न हुए।

पहला मुकाबला बिलासपुर बुल्स और सरगुजा टाइगर के बीच खेला गया। सरगुजा ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सरगुजा के खिलाड़ियों ने 20 ओवर ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाये. जिसमे कप्तान आशुतोष ने 44 और गगनदीप ने 27 रनो का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे बिलासपुर ने प्रतिक के 14 गेंदों में 5 छक्कों के मदद से 42 रनो की बदौलत 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाते हुए सीसीपीएल के फाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बनी।प्लेयर ऑफ़ द मैच का इनाम प्रतीक यादव को दिया गया।
आज का दूसरा सेमीफइनल रायपुर राइनोस और राजनांदगाव पैंथर्स के मध्य खेला गया। रायपुर ने टॉस जीतते हुए पहले फील्डिंग का फैसला किया। पैंथर्स ने पहले बल्लेबाज़ी में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए राजनांदगाव टीम ने 17.2 ओवर में 90 रन ही बना सके। रायपुर के गेंदबाज़ आशीष चौहान ने 4 ओवर में केवल 12 रन खर्च करते हुए पैंथर्स के 4 विकेट उखाड़े।लक्ष्य का पीछा करते हुए रायपुर ने 11.2 ओवर में अनुज तिवारी के 58 रनो की बदौलत 96 रन बनाते हुए फाइनल में बिलासपुर टीम के साथ भिड़ने का ऐलान कर दिया। प्लेयर ऑफ़ द मैच का इनाम आशीष चौहान को दिया गया।


