CCPL : सीसीपीएल दुबारा 6 जून से, दर्शकों के लिए वीआईपी टिकट निःशुल्क पाने का सुनहरा अवसर

0
6 से 15 जून तक होगा टूर्नामेंट का भव्य आयोजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में।

रायपुर (nst)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के द्वितीय संस्करण का आयोजन 06 जून 2025 से 15 जून 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है। टूर्नामेंट को भव्य बनाने के लिए स्टेडियम में तैयारियां पूरी हो चुकी है। सभी टीमों के खिलाड़ी भी खिताब जीतने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।टूर्नामेंट के लिए दर्षकों हेतु सामान्य स्टैन्ड में प्रवेश बिल्कुल निः शुल्क रखा गया है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट प्रेमियों हेतु शानदार पहल करते हुये बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) सीजन 2 के दौरान प्रतिदिन 500 वी.आई.पी. निःशुल्क प्रदान की जायेगी। जिससे दर्षकों को मैच का आनंद भोजन, सर्वोत्तम सीटिंग तथा विषेश सुविधाओं के साथ मिलेगा।​इस पहल का उद्वेष्य क्रिकेट प्रेमिंयों को बेहतर अनुभव प्रदान करना तथा उनके खेल प्रेम एवं उत्साह को सम्मानित करना है। निःशुल्क वी.आई.पी. टिकट प्राप्त करने हेतु दर्षकों को ticketgenie मोबाइल एप पर जाना होगा एवं अपने मोबाइल नंबर से लॉगीन करके वांछित दिनांक की टिकट बुक करनी होगी, प्रथम 500 दर्षक प्रतिदिन निःशुल्क टिकट प्राप्त कर पायेंगें। एक दर्शक अधिकतम 2 टिकट प्राप्त कर सकते है। दर्शक बुकिंग के पश्चात प्राप्त क्यु.आर. कोड के माध्यम से स्टेडियम में प्रवेश कर पायेंगें। और साथ ही छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के दूसरे संस्करण की ट्राफी टूर की भी शुरुवात हो चुकी है उक्त ट्राफी टूर राज्य की विभिन्न शहरों जैसे कांकेर, बिलासपुर, रायगढ, राजनांदगांव, सरगुजा तथा रायपुर के सुप्रसिद्ध स्थानों में प्रदर्षित किया जायेगा। हाल ही में 21 मई 2025 को छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के दूसरे संस्करण की ट्राफी, टीम एवं जर्सी का अनावरण रायपुर में किया गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here