25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

दाऊ साहब कप U-15 सेमीफाइनल के पहले दिन सेंचुरियन और मयंक अकादमी ने बढ़त बनाई, इंटर डिस्ट्रिक्ट में विदिशा विजेता

एनएसटी न्यूज, भोपाल। बीडीसीए द्वारा आयोजित स्वर्गीय गोविंद नारायण सिंह “दाऊ साहब” कप अंडर-15 इंटर क्लब/अकादमी टूर्नामेंट के दो दिवसीय सेमीफाइनल शुरू हुए। पहला मुकाबला फैथ मैदान पर सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी और अरेरा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। अरेरा ने पहले बल्लेबाजी की और 75.4 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। विराट चतुर्वेदी ने 32 और विवान द्विवेदी ने 22 रन बनाए। सेंचुरियन की ओर से प्रशांत ने 3, जबकि अर्णव, पियूष और सूर्यांश ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में सेंचुरियन ने दिन का खेल खत्म होने तक 29 ओवर में 1 विकेट पर 45 रन बना लिए। अनिमेष 16 रन पर खेल रहे हैं। अरेरा के लिए होमी सोलंकी ने एक विकेट लिया।

दूसरा सेमीफाइनल डीपीएस मैदान पर मयंक क्रिकेट अकादमी और रेलवे यूथ अकादमी के बीच शुरू हुआ। मयंक अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए। आर्यवीर मेघवानी ने 69, ऋषभ पांडेय ने 47 और मानस जैन ने 40 रन जोड़े। रेलवे यूथ की ओर से आदित्य मौर्य ने 3, अर्णव और शरीक अली ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में रेलवे यूथ 5.2 ओवर में 2 विकेट पर 5 रन बना सकी। मयंक के लिए वेद पाठक और ईशान तिवारी ने एक-एक विकेट लिया। कल दोनों मैचों का निर्णायक दिन होगा।

इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में विदिशा ने रायसेन को 124 रन से हराया। विदिशा ने 40 ओवर में 244 रन बनाए, जिसमें मृत्युंजय भट्ट ने 96 और कार्तिकेय ने 78 रन जोड़े। रायसेन की ओर से मिस्बाह और जयंत ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रायसेन 120 रन पर आउट हो गई। विदिशा के कार्तिकेय ने 4 और देव बघेल ने 3 विकेट लिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles