हरियाणा स्टेट गेम्स में कराते की धूम, 304 खिलाड़ी मैदान में

0

सोनीपत/खरखोदा। 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स में कराते प्रतियोगिताओं की शुरुआत खरखोदा में हुई। तीन दिन चलने वाले इस आयोजन में 304 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 168 लड़के और 136 लड़कियां शामिल हैं। पूरे दिन अलग-अलग वर्गों में कराते मुकाबले चलते रहे और खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, हरियाणा कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष और विधायक पवन खरखोदा, केएआई अध्यक्ष बैकुंठ सिंह, केएआई सचिव योगेश कालरा, ग्राम्या के सीईओ मितिन गोयल और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अधिकारी मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और ग्राम्या के सीएमडी डॉ. पंकज शुक्ल ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा पूरे देश के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। कराते केवल आत्मरक्षा नहीं, बल्कि धैर्य और एकता की सीख भी देता है। विधायक पवन खरखोदा ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here