भोपाल। सेंचुरियन समर लीग मे आज खेले गए रोमांचक मुकाबले में सेंचुरियन स्ट्राइकर्स ने सेंचुरियन किंग्स को 3 विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सेंचुरियन किंग्स ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। टीम की ओर से नेहा ने शानदार 53 रन और अंश ने 23 रनों का योगदान दिया।
सेंचुरियन स्ट्राइकर्स की ओर से तनीषा और कुशाग्र ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए। 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंचुरियन स्ट्राइकर्स की टीम की शुरुआत अच्छी रही। टीम की ओर से अनिमेष ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 60 रन बनाए, जबकि हर्ष ने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर उनका अच्छा साथ निभाया। शानदार प्रदर्शन के दम पर स्ट्राइकर्स ने मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।
सेंचुरियन किंग्स की ओर से अंश मालवीय ने 3 विकेट हासिल किए।
अपनी शानदार 60 रनों की मैच जिताऊ पारी के लिए अनिमेष सक्सेना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब कल सेंचुरियन क्राउन्स और सुपर सेंचुरियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा।


