- महिला वर्ग में बुंदेलखंड बुल्स बनी पहली चैंपियन।
- कोच संजय पांडे और टीम ओनर अभिषेक मोहन गुप्ता ने कहा भोपाल लेपर्ड्स ने चैंपियन बनकर भोपाल का मान सम्मान बढ़ाया।
भोपाल।(NST news) सांसे रोक देने वाले मध्य प्रदेश प्रीमियर क्रिकेट लीग MPL-2 के फाइनल में गत उपविजेता भोपाल लेपर्ड्स ने चंबल घड़ियाल को दो रन से हराकर चमचमाती सिंधिया ट्राफी पर कब्जा किया। चैंपियन महिला- पुरुष टीमों को MPL के अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया और प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने ट्राफी प्रदान कर पुरस्कार किया। अंतिम गेंद तक चले फाइनल मुकाबले को भोपाल लेपर्ड्स ने जमकर लड़ा और जीता। टीम के कोच संजय पांडे ने एक दिन पहले ही कह दिया था कि भोपाल टीम पूरे जोश में है और हम अंतिम गेंद तक लड़ेंगे और जीतेंगे। उनकी यह भविष्यवाणी आज सही साबित हुई।
टीम के ओनर अभिषेक मोहन गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए MPL में अब तक की सबसे बड़ी जीत है और इस जीत से हम बेहद खुश हैं।भोपाल लेपर्ड्स की पूरी टीम ने शानदार क्रिकेट खेला और भोपाल का मान सम्मान बढ़ाया। चैंपियन बनने के इस अवसर पर पूरी भोपाल टीम कोचस, मैनेजमेंट स्ताफ सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाइयां। टीम के मैटोर ब्रजेश तोमर ने कहा कि यह जीत हमारे लिए बहुत बड़ी जीत है। संजय पांडे,अभिषेक जी और पूरी भोपाल टीम ने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला व सपोर्ट किया।सभी ने इस जीत में विशेष भूमिका निभाई,हम सब बहुत खुश हैं आज। टीम मैनेजर अमन सोलंकी ने भी भोपाल की जीत पर सभी को बधाई दी और कहा हम सभी लड़कर जीते। ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में आज खेले गए फाइनल में भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे जिन्हें एक कांटेदार फाइनल मुकाबला देखने को मिला।
भोपाल के 156 रनो के जवाब में चंबल घड़ियाल की टीम आज 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। उसकी ओर से त्रिपुरुष ने 53,कप्तान शुभम ने 51 रन की पारी खेली लेकिन दोनों अंत में मैच नहीं जीता सके। अंतिम बाल पर तिपूरेश के रन आउट होने के साथ ही भोपाल टीम को दो रन से जीत मिली। भोपाल की ओर से कप्तान अरशद खान ने दो, शिवांग और उप कप्तान कमल त्रिपाठी ने एक-एक विकेट लिया। फाइनल मुकाबले में आज चंबल घड़ियाल ने टॉस जीतकर भोपाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।
इससे पहले भोपाल लेपर्ड्स ने 19.02 ओवर में 10 विकेट होकर 156 रन बनाएं। उसकी ओर से गौतम रघुवंशी ने चार छक्के, दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 48,अंकित वर्मा ने चार छक्को की मदद से 40,यश दुबे व कमल त्रिपाठी ने 24,24 रन बनाए। चंबल घड़ियाल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन, त्रिपुरस व नारायण ने क्रमशः 2-2 विकेट एवं विनीत,आर्यन व शुभम में क्रमशः एक-एक विकेट लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी और 40 लाख एवं उपविजेता टीम को 20 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। टूर्नामेंट का आयोजन मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और ग्वालियर क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया गया था।पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अभिलाष खांडेकर,राजीव रिसोड़कर, प्रशांत मेहता,अमय खुरासिया,रवि पाटणकर ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
बुंदेलखंड बनी MPL की पहली महिला चैंपियन टीम
टूर्नामेंट के महिला वर्ग में बुंदेलखंड बुल्स ने चंबल घड़ियाल को 26 रनों से हराकर इस लीग का पहला खिताब अपने नाम किया।बुंदेलखंड ने 8 विकेट पर 122 रन बनाए। जवाब में चंबल की टीम 96 रन ही बना सकी। और इस लीग का पहला महिला फाइनल मुकाबला हार गई। विजेता टीम का नेतृत्व राहिला फिरदौस कर रही थी,तो उपविजेता चंबल की कप्तानी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौम्या तिवारी के हाथों में थी। विजेता टीम को प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने पुरस्कार प्रदान किया।


