आरजीपीवी एलएनसीटीएस डिप्लोमा बेसबॉल नोडल
भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस द्वारा आयोजित आरजीपीवी डिप्लोमा बेसबॉल नोडल चैंपियनशिप में बुधवार को एसवी पॉलिटेक्निक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलएनसीटीएस को 12- 8 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
तीन इनिंग के फाइनल में एसबी पॉलिटेक्निक के खिलाडिय़ों ने पहली इनिंग में 6 रन बनाकर अच्छी बढ़त बना ली। जवाब में एलएनसीटीएस के खिलाड़ी अंतिम इनिंग में ही अच्छा प्रदर्शन कर सके। रोहित बोडके, शुभम कुमार, शेखर गुप्ता, कल्पेश सौरभ और अभिषेक सिंह ने रन काउंट किए। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में एनआरआई ने एसआईआरटी को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।
इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ.अशोक राय ओएसडी एलएनसीटी एवं प्राचार्य डॉ.कैलाश श्रीवास्तव ने किया। स्पर्धा सचिव जेनब खान ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को ट्रॉफी मेडल के अतिरिक्त विशेष पुरस्कार दिए गए। एलएनसीटीएस के शुभम कुमार को बेस्ट कैचर, पॉलिटेक्निक के रोहित को बेस्ट पिचर, एनआरआई के शशांक को बेस्ट हिटर, पॉलिटेक्निक के ही ऋषिकेश को बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी पंकज जैन ने किया।


