34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल: पाक की भारत पर सबसे बड़ी जीत, टीम इंडिया 180 रनों से हारी

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत पर अभी तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करके खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। 339 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 158 रन ही बना सकी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच फखर जमान के शतक की बदौलत 338 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम 30.3 ओवर में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गत विजेता भारतीय टीम को पाक ने 180 रनों से हराया।
पिछले मैच में पाक को आसानी से मात देने वाली भारतीय टीम इस मैच में हर क्षेत्र में पाकिस्तान से मात खा गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के गेंद पर शर्मा बिना खाता खोले हुए आउट हो गए। इसके बाद मैदान पर उतरे कैप्टन कोहली से भारतीय फैन्स को बहुत उम्मीदें थी लेकिन वो जीवनदान के फायदे को भी नहीं उठा सके। मैच के तीसरे ओवर में आमिर को कोहली को सिर्फ 5 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
पाक के खिलाफ पिछले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले युवी और शानदार फॉर्म में शिखर धवन सिर्फ थोड़ी देर ही पारी संभाल पाए। आक्रामक गेंदबाज आमिर ने मैच के नौवें में धवन को भी चलता कर दिया। धवन ने चार चौके की मदद से 21 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाज पूरे मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे। केवल हार्दिक पांड्या ही खुलकर खेल सके। उन्होंने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर और हसन अली ने तीन-तीन, शादाब खान ने दो और जुनैद खान ने एक विकेट चटकाया।
हसन अली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पाक तेज गेंदबाज हसन अली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने पांच मैचों में 13 विकेट लिए। वहीं 2 अर्धशतक और एक शतक की बदौलत सबसे ज्यादा 338 रन बनाने वाले शिखर धवन को गोल्डन बैट अवॉर्ड दिया गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles