इंडिया ए की प्लेइंग 11 में बदलाव, प्रभसिमरन IN और आयुष OUT, वैभव-अभिषेक ओपनर

0

नई दिल्ली : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप बी के अपने तीसरे मैच में इंडिया ए की टीम यूएई का सामना कर रही है। इस मैच में यूएई के कप्तान बासिल हमीद ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी चुनी है। वहीं इंडिया ए की टीम इस मैच में तीन बदलाव के साथ उतरी है। वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिला है। वहीं आयुष बडोनी बाहर हो गए हैं और प्रभसिमरन सिंह की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई है।

इसके अलावा इस मुकाबले के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने अपनी प्लेइंग 11 में हर्ष दुबे और अरशद खान को भी मौका दिया है। वहीं विप्रज निगम और प्रिंस यादव को इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। इंडिया ए की नजरें सेमीफाइनल के टिकट पर होंगी। पहला मैच इंडिया ए ने नेपाल के खिलाफ जीता था और पाकिस्तान ए के खिलाफ दूसरे मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

इंडिया ए की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज़ अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान।

यूएई की प्लेइंग 11

अर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डिसूजा, उदीश सूरी, इबरार अहमद, सिमरनजीत सिंह, जाहिद अली।

इस मैच से पहले ग्रुप बी की अंकतालिका
स्थान टीम मैच जीत हार रद्द अंक नेट रन रेट
1 पाकिस्तान (PAKA) 2 2 0 0 4 +1.090
2 भारत (INDA) 2 1 1 0 2 +2.580
3 नेपाल (NEP) 2 1 1 0 2 -2.461
4 संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 2 0 2 0 0 -2.061
दोनों टीमों के स्क्वाड

इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुष कोटियान, अरशद खान।

यूएई: अर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डिसूजा, नूरुल्लाह अयोबी, उदीश सूरी, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, सोहैब खान, ओमिद रहमान, जाहिद अली, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here