27 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

गुलवीर सिंह ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 3000 मीटर में रचा नया राष्ट्रीय कीर्तिमान

नई दिल्ली: गुलवीर सिंह ने मंगलवार को 3000 मीटर दौड़ में सात मिनट 34.49 सेकंड का समय लेकर इस साल फरवरी में बोस्टन विश्वविद्यालय में हुए डेविड हेमरी वैलेंटाइन आमंत्रण प्रतियोगिता में बनाए अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड 7 मिनट 38.26 सेकंड में सुधार किया। 27 वर्षीय गुलवीर यूरोप में अपनी पहली ट्रैक रेस में उतरे थे, जो विश्व एथलेटिक्स की कॉन्टिनेंटल टूर स्वर्ण स्तर की प्रतियोगिता का हिस्सा थी।

कीनिया के किपसांग मैथ्यू किपचुम्बा ने 7:33.23 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। मैक्सिको के एडुआर्डो हेरेरा (7:33.58), युगांडा के ऑस्कर चेलिमो (7:33.93) और उरुग्वे के वैलेन्टिन सोका (7:34.28) क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। गुलवीर ने पुरुषों की 5000 मीटर (12:59.77) और 10,000 मीटर (27:00.22) में भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वह 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में मौजूदा एशियाई चैंपियन भी हैं। उन्होंने मई में महाद्वीपीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।वह 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

गुलवीर ने अमेरिका के पोर्टलैंड में 5000 मीटर दौड़ में नया कीर्तिमान बनाया था। चीन के हांगझाऊ में 19वें एशियन गेम्स में अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। छर्रा के गांव सिरसा के गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में 28.17 मिनट में 10 हजार मीटर दौड़ पूरी करके कांस्य पदक जीता था। वह भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। गुलवीर प्रदेश और राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। उत्तर प्रदेश दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर 75 लाख रुपये का चेक प्रदान किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles