ओपनिंग जोड़ी में बदलाव कर नई रणनीति अपना सकती है Chennai Super Kings

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मैच में सोमवार, 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है। इस मैच से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई के सामने इंजरी की समस्या खड़ी हो गई है। एमएस धोनी पहले से ही बाहर थे, वहीं अब डेवाल्ड ब्रेविस भी पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। ऐसे में टीम की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस स्थिति को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सुझाव दिया है कि चेन्नई को बैलेंस कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहिए, ताकि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बढ़त बनी रहे।

आकाश चोपड़ा ने डेवाल्ड ब्रेविस के बाहर होने के बाद आयुष म्हात्रे को हर हाल में खिलाने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा। साथ ही संजू सैमसन और आयुष को ओपनिंग करने की सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने ब्रेविस के बाहर होने के बाद सरफराज खान को भी जगह मिलने की संभावना जताई। नाथन एलिस पहले ही सीजन से बाहर हो चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का मध्यक्रम अब कमजोर हो गया है। आकाश के मुताबिक अब सिर्फ बच्चे रहे गए हैं, एकमात्र शिवम दुबे को छोड़कर। उर्विल पटेल को भी उन्होंने अपनी टीम में जगह दी। साथ ही कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर और जेमी ओवरटन को भी उन्होंने अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने ओपनिंग जोड़ी को बदलने पर खास फोकस किया। अब देखना होगा कि कप्तान ऋतुराज क्या फैसला लेते हैं।

आकाश चोपड़ा ने किन खिलाड़ियों पर लगाया दांव (संभावित प्लेइंग 11 सीएसके)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल/सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद।

चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 का स्क्वाड

महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेन्सर जॉन्सन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवर्टन, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्क्स।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here