Chess: डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप के तीसरे दौर में गत चैंपियन डिंग लिरेन को हराया

0

नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने शानदार वापसी करते हुए बुधवार को गत चैंपियन डिंग लिरेन को तीसरे दौर में हरा दिया। सिंगापुर के रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा में हो रही विश्व शतरंज चैंपियनशिप में चीन के लिरेन को पहली हार का सामना करना पड़ा। इस तरह गुकेश ने लिरेन से पहले दौर में मिली हार का बदला लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here