Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को छठे दौर में हराया

0

नई दिल्ली: विश्व शतरंज चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर रैपिड 2025 के जागरेब चरण में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को काले मोहरों के साथ छठे राउंड में हरा दिया। वह 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष बढ़त पर आ गए हैं। पहले दिन तीन में से दो मैच जीतने वाले गुकेश ने चौथे और पांचवें दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराया था। यह गुकेश की कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है। पिछले महीने उन्होंने कार्लसन को नार्वे शतरंज में हराया था। गुकेश को पहले मुकाबले में पोलैंड के डूडा ने 59 चालों में मात दी।

इसके बाद गुकेश ने वापसी की। उन्होंने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा और हमवतन प्रज्ञानंद को मात दी। गुकेश की यह टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है और अब उनके 12 में से 10 अंक हो गए हैं। रैपिड वर्ग में तीन दौर बाकी है और गुकेश को पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पर दो अंक की बढ]त है। अमेरिका के वेसली सो सात अंक लेकर तीसरे स्थान पर है, जबकि कार्लसन, नीदरलैंड के अनीश गिरी और स्थानीय खिलाड़ी इवान सारिच उनसे एक अंक पीछे हैं। आर प्रज्ञानंद और अमेरिका के फेबियानो कारूआना पांच अंक लेकर सातवें स्थान पर हैं। फ्रांस के अलीरजा फिरोजा नौवे और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव 10वें स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here