33.7 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश से मिली हार के बाद निराश हुए मैग्नस कार्लसन

नई दिल्ली: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश से मिली हार के बाद निराश हो गए हैं। विश्व चैंपियन गुकेश ने कार्लसन को सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में हराया। इससे पहले नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में उन्होंने क्लासिकल प्रारूप में मात दी थी। कार्लसन का कहना है कि अब उन्हें शतरंज खेलने में मजा नहीं रहा है। गुकेश ने कार्लसन को काले मोहरों के साथ छठे राउंड में हरा दिया थायह गुकेश की कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है। वह 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष बढ़त पर आ गए हैं। गुकेश की यह टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है और अब उनके 12 में से 10 अंक हो गए हैं। रैपिड वर्ग में तीन दौर बाकी है और गुकेश को पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पर दो अंक की बढ़त है। कार्लसन ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे अब शतरंज खेलने में मजा नहीं आ रहा है। जब मैं खेल रहा हूं तो कोई प्रवाह नहीं लग रहा। मेरा खेल लगातार खराब हो रहा है। गुकेश शानदार खेल रहा है। अभी टूर्नामेंट काफी लंबा है लेकिन लगातार पांच मैच जीतना कोई छोटी बात नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles