Chess: फ्रीस्टाइल शतरंज में प्रज्ञानंदा ने कार्लसन को दी करारी शिकस्त

0

नई दिल्ली: लास वेगास में चल रहे फ्रीस्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम में भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे राउंड में नॉर्वे के दिग्गज ग्रैंडमास्टर और वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को मात दे दी। इस मुकाबले में प्रज्ञानंदा ने बेहद सटीक चालों और रणनीतिक सोच के दम पर खेल को अपने नियंत्रण में रखा, आर प्रज्ञानंदा की ये अभी तक के करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 39 चालों के अंदर ही इस मुकाबले को खत्म करने में कामयाबी हासिल की। मैग्नस कार्लसन को पिछले कुछ मैचों में भारतीय चेस प्लेयर्स के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें इससे पहले मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने भी उन्हें हराया था।

कार्लसन को हराकर प्रज्ञानंदा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर

मैग्नस कार्लसन के खिलाफ चौथे राउंड में मिली शानदार जीत के साथ आर प्रज्ञानंदा 4.5 अंकों के साथ आठ खिलाड़ियों वाले व्हाइट ग्रुप में संयुक्त रूप से टॉप पोजीशन हासिल करने में कामयाब हुए हैं। आर प्रज्ञानंदा का इस टूर्नामेंट में कार्लसन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह तीनों फॉर्मेट क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज को जीतने में सफल रहे। प्रज्ञानंदा ने चौथे राउंड में कार्लसन को 10 मिनट प्लस 10 सेकेंड के इंक्रीमेंट टाइम कंट्रोल के साथ मात दी। प्रज्ञानंद ने अधिकांश समय खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और 93.9 फीसदी की शानदार सटीकता दर्ज की, जबकि कार्लसन को केवल 84.9 फीसदी के नियंत्रण के साथ काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए।

प्रज्ञानंदा ने ड्रॉ से खोला खाता, दिखाया संतुलित खेल

प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट की शुरुआत उज्बेकिस्तान के मजबूत ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ ड्रॉ खेलकर की थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बेहद संतुलित और रणनीतिक रहा, इसके बाद दूसरे राउंड में उनका सामना असाउबायेवा से हुआ था जिसमें वह जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। प्रज्ञानंदा ने यहां से अपनी लय को बरकरार रखते हुए तीसरे राउंड में काले मोहरों से खेलते हुए कीमर को मात दी। वहीं अब वह फिर चौथे राउंड में वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने के साथ संयुक्त रूप से टॉप पोजीशन में पहुंच गए हैं। प्रज्ञानंदा ने कार्लसन के खिलाफ जीत के बाद दिए बयान में कहा कि वह क्लासिकल से ज्यादा फ्रीस्टाइल में खेलना अधिक पसंद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here