Chess: आर प्रज्ञानंद ने सुपरबेट क्लासिक टूर्नामेंट के छठे दौर में बोगडान डेनियल से ड्रॉ खेला

0

नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने सुपरबेट क्लासिक टूर्नामेंट के छठे दौर में रोमानिया के कम रैंकिंग वाले डीएक बोगडान डेनियल से ड्रॉ खेला। इस तरह दोनों के अंक बंट गए। वहीं, ईरानी-फ्रांसीसी ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा ने अमेरिका के वेस्लो सो को पराजित किया। भारत के डी गुकेश ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव से बाजी ड्रॉ कराई। प्रज्ञानंद ने जीतने की कोशिश करते हुए कई चाल चली लेकिन रोमानिया के खिलाड़ी ने उनका डटकर सामना किया और 38 चाल के बाद ड्रॉ खेलने में कामयाब रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here