Chess: सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज, गुकेश संयुक्त छठे, आरोनियन ने जीता खिताब

0

सेंट लुई (अमेरिका): विश्व चैम्पियन और ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में संयुक्त छठे स्थान पर रहे, जबकि अमेरिका के लेवोन आरोनियन ने खिताब अपने नाम किया। गुकेश ने आखिरी दिन वापसी की उम्मीद जताई और पहले चार गेम में 3.5 अंक हासिल किए। पहले गेम में आरोनियन के साथ ड्रॉ खेलने के बाद, गुकेश ने अमेरिका के शैंकलैंड, वेसली सो और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराया। हालांकि इसके बाद वह अपनी लय कायम नहीं रख पाए। आखिरी पांच गेम में उन्होंने तीन ड्रॉ खेले और दो गेम गंवाए, जिससे उन्होंने कुल 18 अंक लेकर अपने अभियान का समापन किया।

आरोनियन ने दो राउंड बाकी रहते ही 24.5 अंक लेकर खिताब अपने नाम कर लिया। अमेरिका के फेबियानो कारूआना 21.5 अंक के साथ दूसरे और फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव तीसरे स्थान पर रहे। उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव 20.5 अंक लेकर चौथे और वेसली सो पांचवें स्थान पर रहे। गुकेश और वियतनाम के लियेम ली कुआंग उनसे पीछे रहे। आरोनियन को जीत के साथ 40,000 डॉलर की राशि मिली। गुकेश अब सिनक्यूफील्ड कप में भाग लेंगे, जो दो दिन बाद शुरू होगा, जिसमें आर प्रज्ञानानंदा भी हिस्सा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here