पारिवारिक कारणों की वजह से अचानक भारत वापस आए कोच गौतम गंभीर

0

नई दिल्ली: भारत के हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड से भारत लौट गए हैं, खबरों में बताया जा रहा है कि उनकी मां को दिल का दौरा पड़ा है। यह घटना 20 जून से शुरू होने वाली भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से ठीक पहले हुई है। यह सीरीज नए कप्तान शुभमन गिल का पहला कार्यकाल होगी। गंभीर का अचानक लौटना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वे इस महत्वपूर्ण सीरीज की तैयारियों में जुटे थे। गौतम गंभीर जो अपने कड़े फैसलों और जुझारू रवैये के लिए जाने जाते हैं, इस समय न सिर्फ एक कोच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, बल्कि एक बेटे के रूप में भी अपने कर्तव्य को पूरा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे अगले हफ्ते की शुरुआत में इंग्लैंड लौटकर अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारी फिर से संभालेंगे।

उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम ने बेकेनहम में आज से एक चार दिवसीय अभ्यास मैच शुरू किया है, जो लीड्स में 20 जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले अंतिम तैयारी है। यह मैच पूरी तरह निजी रखा गया है, जिसमें न तो मीडिया को आने की इजाजत है और न ही इसका प्रसारण होगा। लेकिन इस समय सबसे जरूरी है गौतम गंभीर के परिवार का इस संकट से उबरना। उनकी मां की सेहत के लिए हर क्रिकेट प्रेमी की दुआएं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here