Coco Gauff: कोको गॉफ का कमाल, मांट्रियल ओपन के अंतिम 16 में बनाई जगह

0

नई दिल्ली: कोको गॉफ को एक बार फिर अपनी सर्विस पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन 14 डबल-फॉल्ट के बावजूद उन्होंने दमदार जुझारूपन दिखाया। तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में उन्होंने रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा को हराकर नेशनल बैंक ओपन (मॉन्ट्रियल ओपन) टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बना ली। पिछले दौर में हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी डेनियल कोलिंस के खिलाफ 23 डबल-फॉल्ट और तीसरे सेट के टाईब्रेकर से बचने के दो दिन बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त गॉफ ने कुदेरमेतोवा को 4-6, 7-5, 6-2 से पराजित किया। गॉफ का मुकाबला अब कनाडा की 18 वर्षीय खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको से होगा, जिन्होंने चेक गणराज्य की की मैरी बोजकोवा को 1-6, 6-3, 6-0 से हराया। अमेरिका की मैककार्टनी केसलर ने चौथी वरीयता प्राप्त रूस की मीरा आंद्रीवा को 7-6 (5), 6-4 से हराकर उलटफेर किया। अगले दौर में केसलर का सामना यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक से होगा। कोस्त्युक ने ऑस्ट्रेलिया की 15वीं वरीयता प्राप्त डारिया कसाटकिना को 3-6, 6-3, 7-6 (4) से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here