Commonwealth Games Day 4: भारत की नजर 5 स्वर्ण पदकों पर, जानिए पूरा शेड्यूल

0
नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन भारत के खाते में एक भी पदक नहीं आया, लेकिन कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से उम्मीदें बरकरार रखीं। शनिवार (25 जुलाई) को मुक्केबाज सचिन सिवाच ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर पुरुष 60 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, लॉन बॉल्स की महिला पेयर्स स्पर्धा में रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह ने लगातार तीसरी जीत हासिल कर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। हालांकि, दिन का अंत भारत के लिए बिना किसी पदक के रहा।
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पदकों का खाता शुक्रवार (24 जुलाई) को खोला, जब झंडू कुमार ने पुरुषों की हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद तीसरे दिन मुक्केबाजी में भारत के मजबूत पदक दावेदार सचिन सिवाच ने कनाडा के केओमा अल-अहमदीह को 4-1 के विभाजित फैसले से हराकर पुरुष 60 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भिवानी के 26 वर्षीय मुक्केबाज का अब अंतिम-16 में इंग्लैंड के विलियम हेविट से मुकाबला होगा। वहीं, पांचवें दिन रविवार (26 जुलाई) को भारत की नजरें पांच स्वर्ण पदकों पर होंगी। आइए जानते हैं भारतीय समयानुसार दिनभर का पूरा कार्यक्रम।
  • दोपहर 1 बजे: बाउल्स – भारत (रूपा रानी टिर्की, पिंकी सिंह) बनाम नामीबिया, विमेंस पेयर्स सेक्शनल प्ले।
  • दोपहर 2 बजे: वेटलिफ्टिंग – ऋषिकांत सिंह, मेन्स 60किलोग्राम फाइनल (मेडल इवेंट)
  • शाम 4:30 बजे: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स – योगेश्वर सिंह, तपन मोहंती, मेन्स ऑल-अराउंड फाइनल (मेडल इवेंट)
  • शाम 4:39 बजे: स्विमिंग – श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और दक्षण शशिकुमार, मेन्स 4x200m फ्रीस्टाइल रिले हीट्स
  • शाम 5:30 बजे: वेटलिफ्टिंग – मीराबाई चानू, विमेंस 49 किलोग्राम फाइनल (मेडल इवेंट)
  • शाम 7:15 बजे: बाउल्स – पुतुल सोनोवाल बनाम माल्टा के शॉन जेम्स पारनिस, मेन्स सिंगल्स सेक्शनल प्ले
  • रात 10:30 बजे: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स – विमेंस ऑल-अराउंड फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 10:45 बजे: बॉक्सिंग – प्रीति पवार बनाम मलावी की डेबोरा मटेंजे, महिलाओं के 54 किलोग्राम राउंड ऑफ 16 में।
  • रात 11 बजे: वेटलिफ्टिंग – एम राजा, पुरुषों के 65 किलोग्राम फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 11:45 बजे: बॉक्सिंग – जदुमणि सिंह बनाम पाकिस्तान की सुमामा रहमान, पुरुषों के किलोग्राम राउंड ऑफ 16।
  • रात 12:45 बजे: बॉक्सिंग – आदित्य प्रताप यादव बनाम युगांडा की नुहू बट्टे, पुरुषों के 65 किलोग्राम राउंड ऑफ 16।
  • रात 1:56 बजे: स्विमिंग – श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और दक्षण शशिकुमार, पुरुषों के 4x200m फ्रीस्टाइल रिले फाइनल में (मेडल इवेंट, हीट्स से क्वालिफाई करने पर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here