31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन

भोपाल:शनिवार,दिसम्बर 9,2017,गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज 17वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों से तनाव दूर होता है और आपसी समन्वय की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, चेयरमेन ऑफ इण्डिया पुलिस फोर्स कंट्रोल बोर्ड के प्रतिनिधि, आई.बी. के एडीशनल डायरेक्टर शीलवर्धन सिंह, और वरिष्ठ अधिकारी एवं खिलाड़ी मौजूद थे । भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स में पहली बार फोटो फिनिश कैमरा सहित कई आधुनिक खेल तकनीकों का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों और केन्द्रीय पुलिस बल की 21 टीम ने हिस्सा लिया। गृह मंत्री ने प्रतियोगिता में पदक जीतने वालों को पुरस्कृत भी किया।समारोह को ऋषि कुमार शुक्ला और शीलवर्धन सिंह ने भी संबोधित किया।

परिणाम रोईग
पहला – आई.टी.बी.पी
दूसरा – पंजाब पुलिस
तीसरा – केन्द्रीय रिजर्व पुलिस
परिणाम क्याकिंग
पहला – सी.आर.पी.एफ
दूसरा – बी.एस.एफ
तीसरा – आई.टी.बी.पी
परिणाम केनोइग
पहला – बी.एस.एफ
दूसरा – सी.आर.पी.एफ
तीसरा – जे.एण्ड.के. पुलिस

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles