Cricket: नीरज की घातक गेंदबाजी से अरेरा अकादमी को मिली आसान जीत

0
  • भोपाल: अरविंद चतुर्वेदी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में आज अरेरा अकादमी ने अकीरा अकादमी को 7 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।अरेरा अकादमी के नीरज ग्रोवर में घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

ओल्ड चैंपियन मैदान पर खेली जा रही prtiyogita में आज अकीरा अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। अकीरा अकादमी का यह निर्णय गलत साबित हुआ और उसकी पूरी टीम 21 ओवर में 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अकीरा अकादमी की ओर से पीयूष राज सक्सेना 21 रन,हर्षित 13 रन बनाएं। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। अरेरा अकादमी की ओर से नीरज ग्रोवर ने 7 ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट लिए। द्रोण ने दो विकेट लिए जबकि रौनक और सौरभ पटेल को एक-एक सफलता मिली।

जवाब में अरेरा अकादमी ने 8 ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया जिसमें उसके तीन खिलाड़ी आउट हुए। वेदांत ने 20,आर्यन ने 21 और सुमित शर्मा ने 11 रन बनाए। अकीरा की ओर से पीयूष राज सक्सेना को एकमात्र सफलता मिली। नीरज ग्रोवर को मैन ऑफ द मैच चुना गया उन्हें प्रशांत शर्मा एवं ऋषि द्विवेदी ने ट्राफी प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here