ऋषभ पंत की बहन की शादी में क्रिकेट दिग्गजों का लगा जमावड़ा, जमकर झूमे धोनी-रैना

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन शादी कर रही हैं। शादी के फंक्शन मसूरी में आयोजित किए जा रहे हैं। देश भर से ऋषभ पंत के करीबी लोग शादी में पहुंच रहे हैं जिसमें कई दिग्गज क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह, पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना, नितीश राणा और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी मसूरी पहुंचे हैं।

मंगलवार रात संगीत का फंक्शन था जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यहां फैंस को अपने पूर्व कप्तान धोनी का अलग अंदाज देखने को मिला। अकसर शादियों में शांत रहने वाले धोनी यहां गानों पर झूमते नजर आए। उनके बचपन के दोस्त और सुरेश रैना ने भी उनका जमकर साथ दिया। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा हैं।

वीडियो में धोनी, पंत, सुरेश रैना और कुछ और लोग एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर गोले में खड़े हैं। बैकग्राउंड में दमादम मस्त कलंदर गाना बज रहा है। सभी लोग गर्दन घुमा-घुमा कर कूद रहे थे। वीडियो देखकर समझ आ रहा था कि सभी ने इस पल का जमकर मजा लिया है।

सुरेश रैना ने सेरेमनी की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में वह और प्रियंका रैना, साक्षी और धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। चारों की यह तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आई। लोग इसे धोनी-रैना की रियूनियन कह रहे हैं। वही कुछ यूजर्स ने मेरे दो अनमोल रत्न कमेटं किया। लोगों ने यह भी लिखा कि थाला और चिन्ना थाला के रिश्ते और दोस्ती का टूटना बहुत मुश्किल है।

कुछ ​दिन पहले ही धोनी को चेन्नई के कैंप में आईपीएल के लिए अभ्यास करते हुए देखा गया था। चेन्नई सुपर किंग्स का प्री सीजन कैंप शुरू हो चुका है। धोनी ने साक्षी पंत की शादी के लिए वहां से उड़ान भरी और वह देहरादून पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके बताया कि वह अपने होम टर्फ पर हैं। बता दें कि साक्षी देहरादून की ही रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी यहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here