नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स 43.40 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी। नीलामी से पहले टीम ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इसके अलावा संजू सैमसन को रविंद्र जडेजा और सैम करन के साथ राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया गया, जिससे टीम में नए बदलाव और संतुलन देखने को मिलेगा।
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में बाकी रकम और स्लॉट
43.40 करोड़ रुपये। स्लॉट- 9 (4-विदेशी)
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किए गए), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कम्बोज।


