चेन्नई की दमदार जीत, कोलकाता को 32 रन से हराया; नूर अहमद की घातक गेंदबाजी

0

चेन्नई। Chennai Super Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Kolkata Knight Riders को 32 रन से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं कोलकाता को इस सीजन में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।

192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 90 रन तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोवमन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन जीत दिलाने में सफल नहीं रहे।

CSK की ओर से Noor Ahmad ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। उन्होंने कप्तान Ajinkya Rahane (28), Cameron Green (0) और Rinku Singh (6) को पवेलियन भेजा।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। Sanju Samson ने 32 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। Dewald Brevis ने 41 और आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर 38 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।  KKR की ओर से कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट लिए, जबकि वैभव अरोरा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को एक-एक सफलता मिली।

इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार चार हार के बाद सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here