31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

CWG 2018:भारत के अनीश ने रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीता

गोल्ड कोस्ट। भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीष भानवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। अनीष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। इस स्पर्धा में सोना जीतने के साथ ही अनीष ने राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने भारत की झोली में 16वां स्वर्ण पदक डाला।
अनीष ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल किए थे। उन्होंने रजत पदक जीतने वाले सगेर्ई एवेगलेस्की को दो अंक से पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सगेर्ई ने कुल 28 अंक हासिल किए। इंग्लैंड के सैम गोविन को 17 अंकों के साथ इस स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल हुआ। फाइनल इवेंट में भारत के एक अन्य खिलाड़ी नीरज कुमार को निराशा हाथ लगी। नीरज को पांचवां स्थान हासिल हुआ। इससे पहले, अनीष ने क्वालिफिकेशन में पहला स्थान हासिल किया तो वहीं नीरज ने दूसरा।
अनीश ने पहले स्टेज में 98,98,90 के स्कोर के साथ 286 अंक लिए, जबकि स्टेज-2 में उन्होंने 99, 99, 96 का स्कोर करते हुए 294 अंक लिए और कुल 580 का स्कोर किया। नीरज ने स्टेज-1 में 97, 100 और 94 का स्कोर किया। वहीं स्टेज-2 में 98, 98, 92 का स्कोर करते हुए 298 अंक लिए और कुल 579 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles