31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

CWG 2018:रेसलिंग में विनेश फोगाट ने जीता स्वर्ण और साक्षी को मिला कांस्य पदक

गोल्ट कोस्ट। विनेश फोगाट ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती की 50 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विनेश ने कनाडा की जेसिका मैक्डोनॉल्ड को 13-3 से मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विनेश ने आते ही जेसिका को कब्जे में लिया और पटखनी देते हुए चार अंक हासिल किए। उन्होंने अगले दांव में भी चार अंक लिए। इस बीच जेसिका ने भी दो तीन अंक लिए लेकिन विनेश ने अपने अंकों के अंतर को बनाए रखा और अंतर को 10 तक पहुंचा दिया। इस बीच जेसिका के कोच ने चैंलेज किया और विनेश की 10 अंकों की बढ़त को कम कर दिया। हालांकि दूसरे राउंड में विनेश ने अंकों के अंतर को एक बार फिर 10 तक पहुंचा दिया और यहीं रेफरी ने विनेश को तकनीकी तौर पर विजेता घोषित कर दिया।
साक्षी मिलक को कांस्य से करना पड़ा संतोष
रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। साक्षी ने महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती के 62 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टेलर फोर्ड को मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया। साक्षी ने यह मुकाबला अपने मजबूत डिफेंस के दम पर 6-5 से जीता। अंतिम राउंड में टेलर ने साक्षी को पटक दिया था, लेकिन इस दिग्गज पहलवान ने अपने डिफेंस के कारण टेलर को जरूरी अंक नहीं लेने दिए और महज एक अंक के अंतर से कांसे पर कब्जा किया। साक्षी हालांकि इस जीत से खुश नहीं होगीं क्योंकि इन खेलों में उन्हें स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles