CWG 2026: 7वें दिन पांच मेडल पक्के, 8वें दिन नीरज चोपड़ा पर नजर; देखें पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली : ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 8वें दिन, 30 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक्शन में नजर आएंगे। गुरुवार को भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में दो सहित कुल पांच पदक दांव पर होंगे। एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल गोला फेंक के फाइनल में उतरेंगे, जबकि पारुल चौधरी 5000 मीटर रेस के फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। इसके अलावा महिला डिस्कस थ्रो के फाइनल में सीमा कालिरामना और निधि रानी पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

राष्ट्रमंडल खेलों का 7वां दिन अब तक (खबर लिखे जाने तक) भारत के लिए शानदार रहा है। बुधवार को भारत के पांच बॉक्सर्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर कम से कम पांच कांस्य पदक पक्के कर लिए हैं। इसके साथ ही बॉक्सिंग में भारत के कुल 9 पदक सुनिश्चित हो गए हैं। 7वें दिन जैस्मीन लम्बोरिया का मुकाबला देर रात होना है। अगर वह भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहती हैं, तो भारत के खाते में बॉक्सिंग का एक और पदक पक्का हो जाएगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 8वें दिन 30 जुलाई 2026 का शेड्यूल (भारत का)
समय (IST) खेल भारतीय खिलाड़ी / मुकाबला चरण
2:40 PM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन 100 मीटर
2:55 PM एथलेटिक्स नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह पुरुष भाला फेंक क्वालिफाइंग
3:20 PM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन लंबी कूद
3:26 PM ट्रैक साइक्लिंग भारतीय टीम पुरुष 4000 मीटर टीम पर्स्यूट क्वालिफाइंग
4:55 PM एथलेटिक्स प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफाइंग
5:10 PM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन शॉट पुट
5:40 PM एथलेटिक्स विशाल टीके पुरुष 400 मीटर सेमीफाइनल
6:30 PM वेटलिफ्टिंग मार्टिना देवी माईबाम महिला 86+ किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)
7:30 PM बाउल्स भारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) बनाम बोत्सवाना पुरुष पेयर्स सेक्शनल प्ले
8:55 PM बाउल्स नयनमोनी सैकिया बनाम एम्मा फिरयाना सरोजी (मलेशिया) महिला सिंगल्स सेक्शनल प्ले
9:58 PM ट्रैक साइक्लिंग भारतीय टीम (क्वालिफाई करने पर) पुरुष 4000 मीटर टीम पर्स्यूट फाइनल
11:00 PM वेटलिफ्टिंग लवप्रीत सिंह पुरुष 110+ किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)
11:30 PM एथलेटिक्स तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल पुरुष शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट)
11:37 PM एथलेटिक्स अनिमेष कुजूर पुरुष 200 मीटर सेमीफाइनल
11:38 PM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन हाई जंप
1:10 AM (31 जुलाई) एथलेटिक्स सीमा कालिरामना, निधि रानी महिला डिस्कस थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट)
1:30 AM (31 जुलाई) एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन 400 मीटर
1:48 AM (31 जुलाई) एथलेटिक्स पारुल चौधरी महिला 5000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here