CWG 2026: प्रीति-प्रिया ने दिलाया पदक का भरोसा, सातवें दिन 9 मेडल पर भारत की नजर

0

नई दिल्ली : ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है और देश के खाते में अब तक 10 पदक आ चुके हैं। छठे दिन भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति पवार और प्रिया घांघस ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए दो और पदक पक्के कर दिए। प्रीति ने 54 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लाइड को 5-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया, जबकि प्रिया ने स्कॉटलैंड की निआम मिशेल को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं, भारत की अनुभवी मुक्केबाज लवलीना बोरगोहैन सीधे सेमीफाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी, जिससे उनका पदक पहले ही सुनिश्चित हो चुका है। इस तरह भारत के अब कम से कम 13 पदक तय हो गए हैं और सातवें दिन कई अन्य स्पर्धाओं में भी पदकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

छठे दिन की कुछ स्पर्धाओं के नतीजे खबर लिखे जाने तक आना बाकी थे, ऐसे में मंगलवार देर रात भारत के खाते में कुछ और पदक जुड़ने की उम्मीद बनी हुई है। हालांकि दिन के दौरान भारतीय दल को एक बड़ा झटका भी लगा, जब 63 किलोग्राम वर्ग में निरूपमा देवी पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में अपने तीनों प्रयास असफल कर दिए, जिससे उनका अभियान निराशाजनक ढंग से समाप्त हुआ। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक प्रभावशाली रहा है। पांचवें दिन भारत ने छह पदक अपने नाम किए थे और छठे दिन के मुकाबलों के बाद देश के खाते में कुल 10 पदक हो चुके हैं। खबर लिखे जाने तक भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर बना हुआ था।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए DAY 7 (बुधवार) का शेड्यूल
समय (भारतीय समयानुसार)खेलभारतीय खिलाड़ी / मुकाबलाचरण
2:00 PMवेटलिफ्टिंगसंजनामहिला 77 किग्रा फाइनल (पदक मुकाबला)
3:12 PMतैराकीसाजन प्रकाश, अनीश एस. गौड़ापुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स
3:35 PMएथलेटिक्सतजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिलपुरुष शॉट पुट क्वालिफाइंग
3:44 PMपैरा तैराकीसुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णीपुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 हीट्स
4:02 PMएथलेटिक्सअनिमेष कुजूरपुरुष 200 मीटर हीट्स
4:45 PMमुक्केबाजीसाक्षी चौधरी vs कैटलिन फ्रायर्स (उत्तरी आयरलैंड)महिला 51 किग्रा क्वार्टरफाइनल
5:30 PMमुक्केबाजीअरुंधति चौधरी vs मॉर्गन हेंडरसन (न्यूज़ीलैंड)महिला 70 किग्रा क्वार्टरफाइनल
6:15 PMमुक्केबाजीसचिन सिवाच vs ट्रेजर मोरेमी (बोत्सवाना)पुरुष 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल
7:00 PMमुक्केबाजीअंकुश यादव vs जेड माइकोक (सेशेल्स)पुरुष 80 किग्रा क्वार्टरफाइनल
7:30 PMमुक्केबाजीनरेंद्र बरवाल vs माइकल सेको (समोआ)पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टरफाइनल
8:55 PMबॉल्सभारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) vs नामीबियापुरुष पेयर्स सेक्शनल प्ले
11:00 PMमुक्केबाजीजैसमीन लांबोरिया vs एलिस ग्लिन (इंग्लैंड)महिला 57 किग्रा क्वार्टरफाइनल
11:51 PMतैराकीसाजन प्रकाश, अनीश एस. गौड़ापुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (पदक मुकाबला, यदि हीट्स से क्वालिफाई करते हैं)
11:54 PMएथलेटिक्सश्रीशंकर मुरली, लोकेश सत्यानाथनपुरुष लंबी कूद फाइनल (पदक मुकाबला)
12:03 AMएथलेटिक्सयशस पलाक्षा, संतोष कुमार थमिलारासनपुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ हीट्स
12:31 AMएथलेटिक्समनप्रीत कौरमहिला शॉट पुट फाइनल (पदक मुकाबला)
12:46 AMपैरा तैराकीसुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णीपुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल (पदक मुकाबला, यदि हीट्स से क्वालिफाई करते हैं)
12:55 AMपैरा एथलेटिक्सदेवेंद्र कुमार, सागर थायतपुरुष डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल (पदक मुकाबला)
1:10 AMबॉल्सनयनमोनी सैकिया vs कैरोलिन व्हाइटहेड (आइल ऑफ मैन)महिला सिंगल्स सेक्शनल प्ले
1:14 AMतैराकीआर्यन नेहरापुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (पदक मुकाबला)
1:42 AMपैरा एथलेटिक्समोहम्मद बासिल एम, दिलीप महाडू गावितपुरुष 100 मीटर T47 फाइनल (पदक मुकाबला)
2:05 AMएथलेटिक्सपारुल चौधरीमहिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (पदक मुकाबला)
भारत के लिए अब तक CWG 2026 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
क्रमांकखिलाड़ीखेलपदक
1मीराबाई चानूवेटलिफ्टिंगस्वर्ण
2शर्मिलामहिला शॉट पुट F57स्वर्ण
3ऋषिकांता सिंह चाननबामवेटलिफ्टिंगरजत
4राजा मुथुपांडीवेटलिफ्टिंगरजत
5ज्ञानेश्वरी यादववेटलिफ्टिंगरजत
6अजय बाबूवेटलिफ्टिंगरजत
7सर्वेश कुशारेपुरुष हाई जंपरजत
8झांडू कुमारपैरा पावरलिफ्टिंगकांस्य
9बिंद्यारानी देवीवेटलिफ्टिंगकांस्य
10शिल्पा शायलामहिला शॉट पुट F57कांस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here