CWG 2030: भारत ने 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए लगाई बोली

0

नई दिल्ली: भारत ने 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए बोली पेश की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खेल मंत्रालय के पीटीआई को बताया कि खेलों की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाने से संबंधित दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय ओलंपिक संघ ने मेजबानी के लिए जरूरी दस्तावेज कुछ दिन पहले भेजे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- ‘हां, यह सच है, भारत की बोली आईओए और गुजरात राज्य द्वारा प्रस्तुत की गई है।’ बता दें कि, अगर भारत की बोली स्वीकार कर ली जाती है और देश को मेजबानी मिलती है तो इसका आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि देश खेलों की मेजबानी करने में रुचि रखता है। भारत ने अंतिम बार 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी और देश का लक्ष्य 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने का भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here