भोपाल। दैनिक भास्कर ने स्वदेश को 53 रनों से हराकर 22वां आईईएस पब्लिक स्कूल इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। भास्कर का 22साल में यह चौथा खिताब है। इससे पहले भास्कर 2015 में चैंपियन बना था। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में भास्कर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 157 रन बनाए। इसमें रोहिताश्व मिश्रा ने 32, पीसी रजक 23, आशीष प्रसाद 21, अनूप दुबे 16 तथा कृष्णा पांडे ने 12 रन बनाए। स्वदेश की ओर से मो. गनी और अजय ने दो-दो विकेट लिए। जबकि राजीव शर्मा, पीयूष मिश्रा और श्यामसुंदर के खाते-खाते में एक-एक विकेट आया। जवाब में स्वदेश टीम 16.1 ओवर में 103 रनों पर आउट हो गई। इसमें सिद्धार्थ ने 26, अक्षत शर्मा ने 15 रन बनाए। भास्कर की ओर से अनूप दुबे ने तीन विकेट लिए। पीसी रजक को दो विकेट मिले। जबकि कप्तान आरके यदुवंशी और आशीष प्रसाद के हिस्से एक-एक विकेट आए। अनूप डीजिआना मैन आफ द फाइनल रहे। विजेता टीम को डीजिआना ग्रुप की ओर से एक लाख एक हजार रुपए और चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई। जबकि उपविजेता को 51 हजार रुपए के साथ ट्राॅफी मिली। पुरस्कार वितरण वित्त मंत्री मप्र शासन जयंत मलैया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसके मिश्रा, आयुक्त जनसंपर्क पी नरहरी, आईईएस ग्रुप के चेयरमैन बीएस यादव, डीजिआना के डायरेक्टर तेजिंदर सिंह, जिला खेल अधिकारी जोस चाको और टूर्नामेंट संरक्षक मृगेंद्र सिंह ने किया।
यह रहे सर्वश्रेष्ठ
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – अनूप दुबे दैनिक भास्कर
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- अजय दैनिक स्वदेश
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक- अक्षत शर्मा स्वदेश
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर- प्रभात शुक्ला नवदुनिया
सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर- रोहिताश मिश्रा दैनिक भास्कर
अनुशासित टीम- दैनिक जागरण
फेयरप्ले ट्रॉफी – डीजिआना न्यूज वर्ल्ड
प्लेयर आफ द टूर्नामेंट- पीसी रजक दैनिक भास्कर

