भोपाल: नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय, मप्र में कार्यरत दामोदर प्रसाद आर्य, हीरो मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी स्पर्धा में भारत-बांग्लादेश के मध्य खेले जाने वाले मैच का आकाशवाणी से आँखों देखा हाल सुनायेंगे. ये मुकाबला ओलिंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, जालंधर (पंजाब) में मंगलवार 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे से खेला जायेगा. जिसका प्रसारण आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों द्वारा किया जायेगा. श्रोता मैच की कमेंट्री newsonair ऍप पर भी सुन सकेंगे.
बता दें कि दामोदर, अभी तक हॉकी खेल में ओलिंपिक, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, एशिया कप, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जैसे वर्ल्ड लेवल के आयोजनों में कमेंट्री कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने राजगीर (बिहार) में सम्पन्न एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच का हाल सुनाया था.


