दामोदर प्रसाद आर्य, हॉकी इंडिया लीग में कमेंट्री करेंगे

0

भोपाल: संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, मप्र भोपाल में कार्यरत शहर के अन्तर्राष्ट्रीय कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य, हीरो हॉकी इंडिया लीग में कमेंट्री करेंगे. वे राउरकेला (ओड़िशा) के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम से 31 जनवरी को पुरुष वर्ग के पहले सेमी फाइनल और 1 फ़रवरी को तीसरे-चौथे स्थान के लिए खेले जाने वाले मैचों का आकाशवाणी से आँखों देखा हाल सुनायेंगे. दोनों मैच शाम 6 बजे से खेले जायेंगे. जिनका प्रसारण आकाशवाणी के विभिन्न केन्द्रो द्वारा किया जायेगा. दामोदर, विगत 25 वर्षों से रेडियो और टीवी पर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मैचों की कमेंट्री कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here