दामोदर, रोशनलाल, रामकृष्ण, प्रभात और अन्य अगले दौर में; नवनीत राठी और सचिन मदनानी ओपन फाइनल में

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। दामोदर प्रसाद आर्य, रोशनलाल, रामकृष्ण यदुवंशी, प्रभात शुक्ला, कृष्णकांत गंगवार, तरुण गुरू, मोहन द्विवेदी और मनीष शुक्ला ने अपने–अपने मुकाबले जीतकर यहां खेली जा रही 30वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस टेबल–टेनिस प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। ओपन कैटेगरी में नवनीत राठी और सचिन मदनानी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में 80 से ज्यादा मीडिया से जुड़े खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। रविवार को सिंगल के अगले दौर के मैचों के अलावा डबल्स मैचों की शुरुआत होगी। और फिर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का समापन व पुरस्कार वितरण रविवार को ही दोपहर 1.30 बजे भारतीय कयाकिंग–केनोइंग फेडरेशन के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाह और मप्र भौतिक चिकित्सा कल्याण संघ के अध्यक्ष डा. सुनील पांडे करेंगे। टूर्नामेंट का उदघाटन खेल एवं युवा कल्याण मप्र शासन के ज्वाइंट डायरेक्टर बालू सिंह यादव, रिलायंस के अनुपम जैन, एम्स के डा. वीरेंद्र कुमार वर्मा और भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डा. सुशील सिंह ठाकुर ने किया।

 

आज के परिणाम

मनीष शुक्ला विवि रामगोपाल 11–2, 11–2, तरुण गुरू विवि शशि शेखर 9–11, 11–3, 11–0, प्रभात शुक्ला विवि सुशील सिंह ठाकुर 11–9, 11–4, रामकृष्ण यदुवंशी विवि एजाज खान 11–7, 11–8, इंद्रजीत मौर्य विवि योगेंद्र व्यास 11–7, 11–1, रोशनलाल विवि ​नवेद इशरत 11–6, 11–5, दामोदर प्रसाद आर्य विवि साद सिद्दीकी 11–8, 11–3, केके विवि ईश्वर सिंह यादव 11–1, 11–3, रोशनलाल विवि इंद्रजीत मौर्य 11–3, 11–5.

ओपन कैटेगरी

सुनील पंड्या विवि पवन शर्मा 11–0, 11–8, मोहन​ द्विवेदी विवि अजय मौर्य 11–0, 11–3, दामोदर प्रसाद आर्य विवि चंद्रप्रकाश 11–4, 11–4, सौरभ विवि परवेज खान 11–4, 11–7, मेहबूब खान विवि माधवदेव 11–0, 11–3, सचिन मदनानी विवि मनीष शुक्ला 11–6, 7–11, 11–8, नवनीत राठी विवि सुनील पंडया 11–3, 11–9, सौरभ विवि दामोदर प्रसाद आर्य 11–4, 5–11, 11–4, सचिन मदनानी विवि मेहबूब खान 11–8, 11–5, नवनीत राठी विवि मोहन द्विवेदी 11–8, 12–10, सचिन मदनानी विवि सौरभ 11–8, 11–4.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here