दाऊ साहेब क्रिकेट: जरीवाला के 202 रन, मनवानी के 5 विकेट,अंकुर अकादमी मज़बूत

0

भोपाल, 16 नवम्बर। बाब-ए-अली मैदान पर खेले जा रहे अंतर क्लब अंडर-15 बहुदिवसीय मैच के पहले दिन अंकुर अकादमी ने संजय गुप्ता अकादमी पर पूर्ण दबदबा बनाया।टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी संजय गुप्ता अकादमी मात्र 13.2 ओवर में 25 रन पर ढेर हो गई। अंकुर के कप्तान मोक्ष मनवानी ने 7 रन देकर 5 और नैतिक लकड़ा ने 14 रन देकर 4 विकेट लिए।

जवाब में अंकुर अकादमी ने 61.2 ओवर में 402 रन बनाए और 377 रन की विशाल बढ़त ली। प्रयाग जरीवाला ने 202 रन की दोहरे शतक वाली पारी खेली। सुहान यूसुफ ने 76 और मोक्ष मनवानी ने 68 रन का योगदान दिया। संजय गुप्ता अकादमी के राजवीर कसदे ने 7 वेदांत शुक्ला ने 2 विकेट लिए। दूसरी पारी खेल रही संजय गुप्ता अकादमी दिन के अंत तक 2 विकेट पर 16 रन बना सकी और अब भी 361 रन पीछे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here