Davis Cup: ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका को 2-1 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष डेविस कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका को 2-1 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष डेविस कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनों एकल में 1-1 की बराबरी के बाद युगल में नतीजा निकला। मैट एबडेन अैर जॉर्डन थाम्पसन की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने बेन शेल्टन और टॉमी पॉल की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया। ऑस्ट्रेलिया 28 बार डेविस कप टेनिस का चैंपियन रहा है। अब उसकी टक्कर गत विजेता इटली और अर्जेंटीना के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी। अन्य सेमीफाइनल नीदरलैंड और जर्मनी के बीच होगा। इससे पहले शुरुआती एकल में ऑस्ट्रेलिया के थानासी ने चार मैच प्वाइंट बचाते हुए बेन शेल्टन को 6-1, 4-6, 7-6 (14) से हराकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। उसके बाद यूएस ओपन के उपविजेता फ्रिट्ज दुनिया के नौवें नंबर के डि मिनोर को 6-3 , 6-4 से हराकर अमेरिका को बराबरी पर ले आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here