DC Open Tennis: लेलाह फर्नांडिज और अन्ना कालिन्सकाया फाइनल में, रादुकानू-रिबाकिना हुईं बाहर

0

वॉशिंगटन: लेलाह फर्नांडिज हार्ड कोर्ट टेनिस प्रतियोगिता डीसी ओपन के फाइनल में सत्र का पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी। इस मुकाबले में उनका सामना रूस की अन्ना कालिन्सकाया से होगा, जो अपने करियर का पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीतने की कोशिश करेंगी। दोनों खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई है, जिससे खिताबी मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। अमेरिकी ओपन 2021 की उप विजेता फर्नांडिज ने 12 ऐस लगाते हुए सेमीफाइनल में शनिवार को 2022 की विंबलडन चैंपियन एलेना रिबाकिना को तीन घंटे और 16 मिनट में 6-7, 7-6, 7-6 से हराया।

कालिन्सकाया ने हालांकि फर्नांडिज से आधे से भी कम समय में ऐमा राडुकानु को 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में जगह बनाने वाली फर्नांडिज और कालिन्सकाया दोनों गैरवरीय खिलाड़ी हैं। पुरुष एकल में सातवें वरीय एलेक्स डि मनोर ने कोरेंटिन मोटेट को 6-4, 6-3 से हराकर दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत चौथे वरीय बेन शेल्टन और 12वें वरीय एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here