नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच से पहले अपनी संभावित प्लेइंग इलेवन चुनते हुए बड़ा चौंकाने वाला फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस अहम मुकाबले के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को टीम से बाहर रखा है, जबकि वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को अपनी प्लेइंग XI में शामिल किया है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले से पहले इरफान पठान की प्लेइंग इलेवन सामने के बाद बहस छिड़ गई है। खासकर तब जब पूर्व ऑलराउंडर ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए संतुलित संयोजन बनाने की कोशिश की है। इरफान पठान ने कुमार कुशाग्र को गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में बनाए रखने का समर्थन किया है।
गिल और साई करेंगे ओपनिंग जोड़ी की शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए इरफान पठान ने कप्तान शुभमन गिल को साई सुदर्शन के साथ ओपनिंग करने के लिए चुना। शुभमन गिल पिछले मैच में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पाए थे। इरफान पठान ने जोस बटलर को तीसरे नंबर पर रखा।
बटलर तीसरे, कुशाग्र नंबर 4 पर खेलें
इरफान ने कुमार कुशाग्र को बनाए रखने का सुझाव दिया। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से कुमार कुशाग्र ने GT के लिए डेब्यू किया। कुमार कुशाग्र ने ओपनिंग करते हुए 18 रन बनाए थे। इरफान पठान ने कुमार कुशाग्र को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान पठान ने कहा, ‘कुमार कुशाग्र को नंबर 4 पर खिलाओ। कुमार कुशाग्र ने झारखंड के लिए निचले क्रम पर बल्लेबाजी की है। नंबर तीन पर भी बल्लेबाजी की है और नंबर चार पर भी खेल सकते हैं। वह बहुत सधे हुए दिखे। उनका बैकलिफ्ट काफी ऊंचा है। इस कारण वह बड़े शॉट लगा पाते हैं। उनका घरेलू सीजन अच्छा रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। क्या आप उनका साथ देंगे? उन्होंने पिछला मैच खेला था, इसलिए उन्हें पिच का अंदाजा हो चुका है। उन्हें नंबर 4 पर खिलाओ।’
फिलिप्स 5वें और सुंदर 7वें नंबर पर उतरेंगे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान पठान ने नंबर 5 पर न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को रखा। उनके बाद वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को खिलाने का सुझाव दिया। जेसन होल्डर को नीलामी में सात करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन वह इस सीजन अब तक नहीं खेले हैं। इरफान पठान ने वॉशिंगटन सुंदर को नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने के लिए चुना।
इरफान पठान ने गेंदबाजी आक्रमण में नंबर 8 लपर राशिद खान को चुना और बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर को भी टीम में शामिल करने का समर्थन किया। साई किशोर ने IPL 2025 में 15 मैच में 19 विकेट लेकर प्रभावित किया था। इसमें उनका 3/30 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान पठान ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया, जबकि अनकैप्ड तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर चुना।
गुजरात टाइटंस के लिए इरफान पठान की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: अशोक शर्मा।


